अटरू: अटरू में राजस्थान स्कूल परिषद की प्रवेश प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी
Atru, Baran | Mar 7, 2025 राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल अटरू में सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश प्रक्रिया 8 मार्च से प्रारम्भ हो रही है। मॉडल स्कूल अटरू के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि विद्यालय में नवीन सत्र के प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी दिनांक 8 मार्च से 17 मार्च तक आवेदन फार्म विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।