अटरू: पिपलिया जागीर में दिनदहाड़े 40 लाख की चोरी
Atru, Baran | Mar 7, 2025 कवाई थाना क्षेत्र के पिपलिया जागीर गांव में स्टेट हाइवे किनारे एक मकान में शुक्रवार को दिन दहाड़े सूने मकान के ताले तोड़कर ढाई लाख रुपए नगदी एवं सोने चांदी के आभूषण सहित करीब 40 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उस समय पूरे परिवार के लोग अटरू शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये हुए थे। दिन में शादी समारोह के कार्य निपटाने के बाद आने पर पता चला।