मंडी: शिवरात्रि पर बाबा भूतनाथ की जलेब में शामिल न हो नागा साधु, धर्म संघ ने एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर को सौंपा ज्ञापन
Mandi, Mandi | Mar 1, 2024 शुक्रवार को धर्म संघ, भूत नाथ मन्दिर, मंडी की कार्यकारिणी की आपात बैठक भूतनाथ कार्यालय में प्रधान भीम चंद सरोच की अध्यक्षता में आयोजित की गई। धर्म संघ के प्रधान भीम चंद सरोच ने बताया कि समाचार पत्र के माध्यम से उन्हें यह ज्ञात हुआ कि शिवरात्रि महोत्सव के दौरान निकलने वाली जलेब में नागा साधुओं को शामिल करने की बात की जा रही है, जिसका उन्होंने विरोध किया है।