उत्तराखंड के अंकिता हत्याकांड से जुड़े चर्चित ऑडियो क्लिप और ब्लैकमेलिंग के मामलों में फंसी सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हरिद्वार पुलिस ने अब मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अभिनेत्री के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है।