प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पवित्र गंगा में किया स्नान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज रविवार को महाकुंभ के संगम में स्नान कर पूजा अर्चना की,जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीते कल शनिवार देर रात महाकुंभ मेला क्षेत्र में सेक्टर 7 स्थित राजस्थान पवेलियन पहुंचे,आज रविवार को त्रिवेणी संगम पहुंचे जहां पर उन्होंने आस्था की डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा अर्चना - भगवान महादेव का दूध एवं गंगाजल से अभिषेक किया है