धमतरी: IPL की तर्ज पर MPL क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, 16 टीमों के बीच होगा मुकाबला
धमतरी शहर में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य तरीके से किया गया। आयोजन की शुरुआत शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना से हुई। जहां खेल पखवाड़ा के संरक्षक एवं आयोजक समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा सहित समिति के सदस्यों ने विधिवत पूजा कर आयोजन की सफलता की कामना की। इसके बाद पूरे शहर में जोश और उत्साह से भरपूर विशाल।