पटना ग्रामीण: सचिवालय में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की हुई बैठक, 36 एजेंडों पर लगी मुहर
मंगलवार को सीएम सचिवालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक की गई। बैठक में 36 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। वहीं, बैठक के बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद हॉल में मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने प्रेस वार्ता कर इन एजेंडों की विस्तृत जानकारी दी।