वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बालू के विभिन्न स्रोतों से अवैध रूप से खनन करने को लेकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के 10 लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। खान इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा के आवेदन पर की गई प्राथमिकी में आरोपित बने सभी लोगों पर विभाग ने 10 लाख 41 हजार 688 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।