लातेहार एसपी को मिली गुप्त सूचना पर हेरहंज थाना सीमा से सटे बारियातू पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ मंगलवार कि दोपहर दो बजे बड़ी कार्रवाई की है। बारियातू थाना क्षेत्र के शिबला पंचायत स्थित बाराखाड़ गांव के पास 5 एकड़ भूमि में लगाए गए अफीम और गांजा के फसल को पुलिस ने पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर और डंडे का सहारा लिया और नष्ट कर दिया।