डीग: भीषण गर्मी में परिक्रमार्थियों के लिए फरिश्ता बने बिज्जो पहलवान
Deeg, Bharatpur | May 22, 2026 अधिक मास के चलते इन दिनों ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच पैदल परिक्रमा कर रहे हैं। ऐसे कठिन समय में नरैना निवासी एवं वर्तमान में डीग शहर में रह रहे बिज्जो पहलवान मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं।