थाना भोपा पुलिस ने दो शातिर चोरों को सोमवार शाम 6:00 के आसपास गिरफ्तार किया है, एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत लगातार बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है उसी क्रम में दो शातिर चोर जितेंद्र और आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल भी बरामद किया