दातागंज: उसहैत नगर में उपजिलाधिकारी की निगरानी में शांति पूर्वक संपन्न हुआ मुहर्रम का जुलूस
शुक्रवार शाम 8 बजे के लगभग उसहैत नगर में मुहर्रम का जुलूस उपजिलाधिकारी की निगरानी में शांति पूर्वक संपन्न कराया गया है। मुहर्रम के जुलूस को शांति पूर्वक संपन्न करने को लेकर उसहैत कस्बे में भारी संख्या में पुलिस तैनात किया गया था। जिसकी निगरानी में उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह कर रहे थे। पूरे तहसील क्षेत्र में शांति पूर्वक संपन्न कराया गया है।