खाजूवाला के माधोडिग्गी में पशु बाड़े में अज्ञात कारणों से लगी आग में 11 बकरियों की जलने से मौत हो गई। वहीं 13 बकरिया गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राजूराम ओड का यह बाडा था जिसमें अचानक लगी आग में बकरियां जल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका निरीक्षण किया। वहीं ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।