बरडीहा: बरडीहा प्रखंड के ओबरा विद्यालय में प्रभारी हेडमास्टर की लापरवाही से भूखे रहे मासूम
गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल ओबरा में शुक्रवार को कक्षा एक से आठ तक के 259 बच्चों को न तो सुबह का अल्पाहार मिला और न ही समय पर मध्याह्न भोजन। भारी हंगामे के बाद दोपहर ढाई बजे छुट्टी के समय मध्याह्न भोजन मिला। लेकिन मीनू के अनुसार अंडा नहीं दिया गया। इस संबंध बीपीएम कविता कुमारी ने शनिवार को बताया कि इस मामले में कार्रवाई होगी।