होली की छुट्टियों में गुजरात से कमाकर अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति छिनैती का शिकार हो गए। पीड़ित रत्ना मनी ट्यूब्स लिमिटेड में कार्यरत बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी बृजेश गोंड़ (50 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सुधा चंद गोंड़, बलिया से अपने गांव लौट रहे थे।