पिपरिया: पिपरिया में कस्तूरबा विद्यालयों का थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की जांच की गई
वरीय पदाधिकारी के आदेश के आलोक में बुधवार को पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन द्वारा स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वलीपुर एवं रामनगर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया. अपराह्न 5 बजे दी गई जानकारी के अनुसार निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई. विद्यालय प्रबंधन से जानकारी प्राप्त की गई.