थलीसैंण: थलीसैण में मतदान को लेकर किया गया जागरूक
नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों द्वारा सोमवार को थलीसैंण में मतदान को लेकर पोस्टर, बैनर और स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया गया l स्वयं सेवकों के द्वारा थलीसेंण में भ्रमण करते हुए लोगों को शांतिपूर्ण मतदान किए जाने, शत प्रतिशत मतदान करने और अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने को लेकर जागरूक किया गया l