बनमनखी: बनमनखी में पागल बंदर का आतंक, दर्जनों लोग हुए घायल
बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के धोकरधारा बिशनपुर दत्त में इन दिनों एक जंगली पागल बंदर ने आतंक मचा रखा है। पिछले दो दिनों से यह बंदर लगातार लोगों पर हमला कर रहा है और अब तक दर्जन भर से अधिक लोगों को काटकर घायल कर चुका है। बंदर के बढ़ते उत्पात से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार वन विभाग को सूचना दी, लेकिन अब तक बंदर को पकड़न