शंभूगंज पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर के साथ 2 चोर अठमनिया गांव के सुमन कुमार और पौकरी गांव के दिलखुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। जिस पर केस दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में बांका भेजा था। जहां बांका न्यायालय परिसर से ही एक चोर दिलखुश कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाना के पुलिस ने मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे बताया फरार चोर को जल्द पकड़ लिया जाएगा।