देवघर: झौंसागाड़ी के पास ऑटो ने पैदल चल रही वृद्ध महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
झौंसागाड़ी के समीप पैदल चल रही वृद्ध महिला को ऑटो ने धक्का मार दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया इस संबंध में सखुआ जंगल करनी बाद निवासी घायल पार्वती देवी ने शुक्रवार के सुबह 1:00 बजे बताया कि वह वट सावित्री को लेकर सामान खरीदने के लिए गई थी उसी क्रम में ऑटो ने पीछे से धक्का दे दिया और फरार हो गया।