जोशियाड़ा: उत्तरकाशी: आईजी नीलेश भरणे ने हर्षिल कोतवाली का किया निरीक्षण
उत्तरकाशी के हर्षिल कोतवाली में आईजी नीलेश आनंद भरणे ने जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए सीमावर्ती और वाइब्रेंट विलेज में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा की सुरक्षा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मरम्मत, सीसीटीएनएस क्रियान्वयन और साइबर जागरूकता पर खास जोर दिया गया।