रामगढ़/डीसी के आदेश पर बजाज बीमा कंपनी तथा रामगढ़ के बीटीएम अवधेस कुमार व पंचायत सेवक गुरुवार,2 00 पीएम को छोटी रणबहियार गांव पहुंचे तथा मोथा कीट से सैकडो एकड़ में लगे धान की फसल की हुई क्षति का जायजा लिया।जहां अधिकारियों को किसानों का आक्रोश का सामना करना पड़ा।ज्ञात हो कि विगत 4 नवम्बर को इस खबर को पब्लिक ऐप में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।