बांसवाड़ा: राज तालाब में 'या हुसैन' के नारों से गूंजा, ढोल-नगाड़ों और अखाड़े के साथ निकला मेहंदी का जुलूस
शहर के राज तालाब सहित विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में मुहर्रम पर्व के तहत पारंपरिक आस्था और अकीदत के साथ मेहंदी का जुलूस निकाला गया। मुहर्रम की सातवीं तारीख पर आयोजित इस पारंपरिक जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए।आधी रात को शुरू हुए इस जुलूस में युवाओं ने अखाड़े में लाठी-डंडों और पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए ।