अरथूना: जोलाना के बाबाकुआँ जंगल में सागवान के पेड़ों की कटाई, वन विभाग की टीम ने काटे गए पेड़ों को किया ज़ब्त
अरथूना क्षेत्र के अंतर्गत जोलाना स्थित बाबाकुआँ जंगल मे अवैध रूप से सागवान के पेड़ो की कटाई होने का मामला सामने आया हे। बुधवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार सागवान के वृक्षों की कटाई की सूचना पर वन विभाग की टीम द्वारा जंगल के पास आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से काटे गए सागवान के 50 से अधिक पेड़ जप्त किए हैं। इन काटे गए पेड़ों को जोलाना वन नाका मे रखा गया।