सरिया: सरिया के बागोडीह मोड़ के पास रांची-दुमका मुख्य मार्ग पर जलजमाव से परेशानी, एसडीएम ने किया निरीक्षण
Suriya, Giridih | Sep 19, 2025 रांची-दुमका मुख्य मार्ग पर सरिया के बागोडीह चौक के समीप लंबे समय से चली आ रही जल जमाव की समस्या का शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब त्वरित समाधान किया गया। इस समस्या से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, और राहगीरों को हर समय दुर्घटना का डर रहता था !जिसको लेकर भाजपा ,माले ,और झामुमो के प्रतिनिधियों के टीम ने जलजमाव स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया !