धामपुर: स्योहारा में ट्रेन से गिरकर एक राजमिस्त्री की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Dhampur, Bijnor | Apr 22, 2026 बुधवार की अपराह्न करीब 3:00 मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि बिहार के जिला समस्तीपुर के कानू बिशनपुरा निवासी विश्वनाथ दास सहारनपुर से ट्रेन में सवार होकर अपने घर जा रहा था ।इसी दौरान स्योहारा में ट्रेन से गिर गया।वह राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दी।