निघासन: निघासन कस्बे में केले के खेत से निकला दुर्लभ प्रजाति का दोमुंहा सांप, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कस्बा निवासी सुनील मौर्य के केले के खेत में आज गुरुवार को दुर्लभ प्रजाति का दोमुंहा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे लोगों ने जैसे ही सांप को देखा, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सांप को देखने के लिए भीड़ जुट गई।