शुजालपुर: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शुजालपुर में भव्य समारोह, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
शुजालपुर में सप्तऋषि ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह में शामिल होकर अतिथियों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया तथा सभी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान बेटे-बेटियों