जबलपुर: शांति नगर में बड़ा सड़क हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा !!
जबलपुर के शांति नगर में रविवार देर रात लगभग 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शांति नगर स्थित काली मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार भारी मालवाहक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ा। चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से ड्राइवर ने वाहन पर से अपना संतुलन खो दिया। गनीमत यह रही कि हादसा देर रात ह