मकराना: मकराना थाने में खुद को साइबर सेल का अधिकारी बताकर एक युवक के साथ ठगी करने का मामला हुआ दर्ज
Makrana, Nagaur | Aug 28, 2024 खुद को साइबर सेल का अधिकारी बताकर युवक को डराकर 65 हजार की ठगी करने का मामला मकराना थाने में दर्ज हुआ है। कालवा छोटा निवासी खेमाराम भाकर ने रिपोर्ट में बताया कि गत 8 अगस्त की दोपहर को उसके मोबाइल पर कॉल आया। जिससे बात करने पर आरोपी ने स्वयं को टेलीफोन विभाग का कर्मचारी विजय कुमार बताते आरोपी ने डरा धमाकर उसके अकाउंट से 65 हजार रुपए ट्रांसफॉर करा लिए।