विदिशा नगर: एक दिन में तीन मौतें: विदिशा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए लगी कतार
विदिशा मेडिकल कॉलेज में शनिवार दोपहर 12 बजे को तीन अलग-अलग मामलों में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के मुताबिक रायसेन के एक व्यक्ति और विदिशा निवासी की मौत हार्ट अटैक बताए जाने के बाद हुई, जबकि गंजबासौदा से रेफर किए गए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने सभी मामलों में प्रक्रिया पूरी कराई।