पीथमपुर में जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में एसआईआर (SIR) सर्वे के तहत दावे-आपत्तियों पर लोगों को जागरूक करने, मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और पार्टी के संगठनात्मक बदलाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।