मंदसौर: तैलीय तालाब की मिट्टी को लेकर विधायक विपिन जैन ने उठाए सवाल कलेक्टर को लिखा पत्र
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने तैलीय तालाब गहरीकरण से निकली मिट्टी तालाब के आसपास डालने पर आपत्ति जताई है, 21 जून शाम 4 बजे कलेक्टर को पत्र लिखकर उन्होंने कहा कि इससे जलभराव क्षेत्र घटने और अतिक्रमण बढ़ने की आशंका है,विधायक ने मिट्टी को शहर के बगीचों एवं किसानों के खेतों में निशुल्क उपयोग के लिए उपलब्ध कराने का सुझाव दिया,