मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के गुरुदेव नगर में मिठाई की गुमटी में लगी आग, ₹50000 का सामान जलकर हुआ राख
मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कलवारी गुरुदेव नगर में शुक्रवार व शनिवार की देर रात लगभग 1:00 बजे। उमाशंकर उर्फ महाराज की मिठाई की गुमटी में आग लग गई। इस घटना में गुमती पूरी तरह जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का कारण एक सिगरेट था। जिसे किसी लड़के ने पीकर गुमती के ऊपर लगे मढ़हे के पास फेंक दिया। गुमटी में रखा ₹50000 का सामान जलकर राख हो गया।