नवादा: बुंदेलखंड थाना पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में संलिप्त 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Sep 8, 2025 सोमवार दोपहर 12:57 में विज्ञप्ति जारी कर बताया गया बुंदेलखंड थाना की पुलिस ने मारपीट एवं हत्या के प्रयास के कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के मोगलाखार, आजादनगर, तकियापर मोहल्ला निवासी स्व0 सोहराब अंसारी का पुत्र मोहम्मद गुलाब नबी के रूप में की गई है।