कलेर: अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच, आनंद विहार होटल सहित 5 होटलों और 9 अस्पतालों को नोटिस
Kaler, Arwal | Jun 6, 2026 जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं अनुमंडल अग्निशमनालय पदाधिकारी, एसडीओ विद्युत विभाग तथा अन्य कर्मियों की उपस्थिति में आनंद विहार होटल एंड रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण, रसोई में उपयोग, अतिरिक्त सिलेंडरों के सुरक्षित रख-रखाव तथा सक्षम प्राधिकार से अनुमति संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई।