डीग: गांव शीशवाड़ा में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से 3 साल की मासूम की मौत, महिला गंभीर घायल, आरोपी चालक फरार
Deeg, Bharatpur | Apr 20, 2026 जिले के जनूथर थाना इलाके के गांव शीशवाड़ा में रविवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 3 वर्षीय बच्ची की जान चली गई, जबकि उसकी ताई गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।