डोलरिया: चौतलाय में तालाब की 1.63 हेक्टेयर शासकीय भूमि प्रशासन में कराई अतिक्रमण मुक्त
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को ग्राम चौतलाय में शासकीय तालाब भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम चौतलाय स्थित खसरा क्रमांक 151, कुल रकबा 1.631 हेक्टेयर शासकीय तालाब भूमि पर किए गए कच्चे अतिक्रमण को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।