थावे: लछवार दुर्गा मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, नव दिवसीय चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
थावे प्रखंड की लछवार पंचायत के लछवार दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की शुरुआत हुई। लछवार दुर्गा मंदिर से कड़ी सुरक्षा के बीच हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 5001 महिलाएं शामिल हुईं। श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, शंकर-पार्वती की भव्य झांकी आकर्षण के केंद्र में रही।