आगरा: बरारा गांव में विद्युत लाइन की चपेट में आने से संविदाकर्मी की मौत, पेड़ों की छंटाई के दौरान हुआ हादसा
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के बरारा गांव में पेड़ों की छंटाई के दौरान बिजली विभाग के संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। वह 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन की चपेट में आकर पेड़ से नीचे गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।