बीना: बीना-भोपाल डाउन रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिरकर दो अज्ञात यात्रियों की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Jul 7, 2025 पुलिस को सूचना मिली थी की बीना भोपाल डाउन रेलवे लाइन पर दो अलग-अलग जगह पर शव पड़े हुए हैं जिनकी ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर प्रधान आरक्षक विनोद यादव, आरक्षक अमित जाट एवं आरक्षक अमनदीप मौके पर पहुंच गए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।