खजुरिया गांव के राहुल सिर्वी बने प्रेरणा, किसान के बेटे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया धार जिले का मान।धार जिले के बदनावर तहसील के छोटे से गांव खजुरिया निवासी किसान भागीरथ सिर्वी के बेटे राहुल सिर्वी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न सिर्फ गांव बल्कि पूरे धार जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।