सिद्धमुख: सिद्धमुख में विद्युत ट्रांसफार्मर के तारों में लगी आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया आगजनी पर काबू
Sidhmukh, Churu | May 24, 2026 सादुलपुर के विधानसभा के कस्बा सिद्धमुख में हाई सेकेंडरी स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर के तारों में अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर के तारों से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।