धार: सरदारपुर में नगर परिषद की संपत्ति पर हाथ साफ, टीन शेड से लोहे के पतरे चोरी
Dhar, Dhar | Jun 14, 2025 सरदारपुर में नगर परिषद की संपत्ति पर हाथ साफ,टीन शेड से चुराए लोहे के पतरे।धार जिले के सरदारपुर से एक बड़ी चोरी की खबर सामने आई है।बदनावर रोड के पास स्थित टीचिंग ग्राउंड में नगर परिषद की संपत्ति को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर टीन शेड के लोहे के चद्दर (पतरे) चुरा ले गए।नगर परिषद सरदारपुर ने शनिवार शाम 4:40 बजे सरदारपुर थाना पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई।