धार: कलमखेड़ी गांव में खेत में ट्रैक्टर चलाते समय किसान की रोटावेटर से कटकर मौत
Dhar, Dhar | Jun 13, 2025 कलमखेड़ी गांव में एक खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चलाते समय हादसे में किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से शव को बाहर निकाला और पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। हादसे की जांच जारी है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 5;00 के लगभग सादलपुर थाना क्षेत्र के कलमखेड़ी निवासी राजेश (35) पिता उंकार सुनेर रोज की तरह अपने खेत में काम कर रहा था।