अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के गन्ना मूल्य में उचित वृद्धि की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार द्वारा गन्ना समर्थन मूल्य में मात्र 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि अत्यंत निराशाजनक है।