भिंड नगर: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला अस्पताल में हड़ताल के आठवें दिन सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन कर जताया विरोध
भिंड जिला अस्पताल परिसर में सोमवार दोपहर 12 बजे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन-पूजन कर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है