रामानुजगंज: जल संकट गहराया, कन्हर नदी सूखने के कगार पर
रामानुजगंज शनिवार रामानुजगंज के जीवनदायिनी कनहर नदी इस बार अप्रैल माह में ही सूखने के कगार पर पहुंच गई है। घटते जलस्तर के कारण नगर की करीब 20 हजार आबादी के सामने पेयजल संकट गहराने लगा है। स्थिति को संभालने के लिए नगरपालिका द्वारा नदी के भीतर दो स्थानों पर जेसीबी से गड्ढे खोदकर पानी निकाला जा रहा है, जिससे फिलहाल जल आपूर्ति जारी है।