टिकारी: टिकारी के मीरा बिगहा स्थित मीरा दादा दरगाह में सलाना उर्स का आयोजन हुआ, ग्रामीणों ने कव्वाली का आनंद लिया
Tikari, Gaya | May 30, 2026 टिकारी प्रखंड के मीरा बिगहा में सलाना उर्स का आयोजन शनिवार संध्या किया गया। कार्यक्रम में टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी के अलावा कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मीरा दादा की दरगाह पर चादरपोशी कर सभी ने अमन, भाईचारे एवं सुख-समृद्धि की दुआ मांगी। साथ ही रात्रि के समय प्रसिद्ध कव्वालों द्वारा प्रस्तुत सूफियाना कलाम एवं कव्वाली का आनंद उठाया।