महाराजगंज: भवानीगढ़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, सवार छात्रा की कुचलकर दर्दनाक मौत, तीन लोग घायल
18 मई सोमवार दोपहर 3 बजे भवानीगढ़ चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे बाइक पर सवार कुल चार लोग घायल हुए जिसमें एक मासूम बच्ची की घटना स्थल पर ही दर्दनाक कुचलकर मौत हो गई। बच्ची के पिता की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेक्टर रेफर किया गया है। अन्य दो बच्चे घायल हुए जिनकी हालत सामान्य बताइ गई है।